शिवपुरी। शिवपरी नगर में कल हुई तेज बारिश में शहर की सडक़ो के धसकने की खबर आने लगी है। एबीरोड से ठकुरपुरा को जोडने वाली नईनवेली बनी डामर की सडक़ पहली बारिश ही नही झेली सकी है। यह सडक़ कई जगह से धसक गई है।
जानकारी के अनुसार एबीरोड से ठकुरपुरा को जोडऩे वाली सडक़ का निर्माण नपा एजेंसी ने डेढ किलोमीटर की इस सडक को बनाने के लिए 15 लाख रू खर्च किए थे। सडक़ो के इन निर्माण में आदर्श सडक़े और न जाने क्या-क्या ढिडौरा पीटा जा रहा था।
इस रोड का लोकार्पण शिवपुरी की विधायक और कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने 20 मार्च को किया था। अभी इस सडक को बने मात्र 90 दिन ही हुऐ है। और यह सडक पहली बारिस में ही बह गई। अब इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सडक निर्माण करने वाले ठेकेदार और सडक बनवाने वाली ऐंजेसी ने कैसा भ्रष्टाचार किया होगा।