शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्रान्तर्गत बीते रोज दहेज लोभी ससुराल बालो ने अपनी ही बहु को पीट दिया। फरियादी महिला ने ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बदरवास में रहने वाली चेना पत्नि रामरतन कुशवाह उम्र 22 वर्ष निवासी खतौरा की शादी 2 वर्ष पूर्व रामरतन के साथ बड़ी धूमधाम से हुई। शादी के बाद से ही दहेज लोभी ससुरालजन महिला को दहेज के लिए प्रताणित करने लगे।
जब महिला ने दहेज लाने से मना किया तो पति रामरतन ने महिला की दम से कुटाई कर दी। महिला ने उक्त बात की शिकायत बदरबास थाने में दर्ज कराई जहॉ पुलिस ने आरोपी पति रामरतन कुशवाह ससुर राजाराम कुशबाह, सास गुड्डी कुशवाह और देवर धर्मेन्द्र के खिलाफ धारा 498ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।