सरकारी आंकडे के हिसाब से शिवपुरी मे लगभग दोगुनी बारिश

शिवपुरी। जिले में चालू मानसून सत्र में अभी तक 521.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। 01 जून 2015 से 30 जुलाई 2015 तक 339.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। जबकि जिले की 816.3 मि.मी. औसत सामान्य वर्षा है। 

अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शिवपुरी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून 2016 से अभी तक 521.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें शिवपुरी तहसील में 490 मि.मी., कोलारस में 636 मि.मी., करैरा में 515.9 मि.मी., नरवर 440.2 मि.मी., पिछोर में 457 मि.मी., खनियांधाना में 492 मि.मी., पोहरी में 490 मि.मी. तथा बदरवास में 648 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!