दिलीप बिल्डकॉन के मेनेजर की कार सहित सामान ले उडे चोर

Updesh Awasthee
शिवपुरी। सिटी कोतवाली अन्तर्गत आने वाले माधवविहार काँलोनी में अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए घर में रखे सामान सहित एक कार को पार कर दिया। इस बात का पता मैनेजर को सुबह लगा। मैनेजर इस बात की शिकायत कोतवाली में की। जहॉ पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार दिलीप बिल्डकॉन में मैनेजर के पद पर पदस्थ नागराज नायक पुत्र गोरे नायक उम्र 23 वर्ष शहर के माधव विहार कॉलोनी में हरिवल्लभ वर्मा के मकान में किराये से रह रहा था। बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोडक़र घर में रखी दो बैटरी, इन्वेटर, एलईडी, हीटर, प्रेस सहित घर के बाहर खड़ी मैनेजर की कार आई10 को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी कर लिया। 

जब सुबह मैनेजर सो कर उठा तो देखा कि चोरों ने ताला तोडक़र घटना को अंजाम दिया है। इस बात की शिकायत मैनेजर नागराज ने कोतवाली पुलिस को की। जहाँ पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 380 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!