कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन 15 को, कलेक्ट्रेट का करेगें घेराव

शिवपुरी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक रामसिंह यादव द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शिवपुरी जिले में भाजपा शासन प्रशासन द्वारा आम जनता, किसान, मजदूर, गरीब वर्ग तथा व्यापारियों का अन्याय एवं दमन किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी क्षेत्रीय सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशन में इस अन्याय एवं दमन के विरोध में कलेक्टे्रट पर हल्लाबोल जंगी प्रदर्शन करेगी। 

प्रशासन द्वारा अतिक्रमण अभियान के नाम पर जो भय एवं भ्रम का वातावरण पैदा किया है उससे व्यापारी वर्ग में दहशत है। अतिक्रमण की समस्त कार्यवाही नगरपालिका परिषद को विश्वास में लेकर संपादित होना थी। वहीं शिवपुरी शहर की ज्वलंत समस्या सीवर लाइन  पर करोडों रूपये खर्च उपरांत पूरा शहर अस्त व्यस्त जिम्मेदार विभाग कार्यवाही क्यों नहीं?

काग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में बिजली की बदहाल व्यवस्था के लिये विभाग जि मेदार ,आमजन पर भारी भरकम बिल, झूठे बिजली चोरी के प्रकरण ,बिना सुनवाई के लगाना, तथा घोषणा के उपरांत भी समस्त किसानो को मुआवजा न देना तथा उनका बीमा भी न मिलने से किसानों में भारी असंतोष है। 

गरीबों को अस्पताल में न मु्फ्त में 360 दवाये मिल रही न ही मु्फ्त में सरकारी अस्पतालों में इलाज हो रहा। फर्जी बीपीएल कार्ड बनाने बाले भ्रस्ट अधिकारियों को संरक्षण वहीं गरीबों के बीपीएल राशन कार्ड बिना पैसे लिये न बनाना यह भाजपा शासन की कार्यशैली बनकर रह गयी है। हर वर्ग परेशान है। अनसुनी का माहौल है। भाजपा शासन में मंत्री ,अधिकारी मस्त हैं और जनता तृस्त है। शासन की इसी मनमानी और दमन के खिलाफ कांग्रेस जनता को साथ लेकर 15 जुलाई को कलेक्टेड पर हल्लबोल जंगी प्रदर्शन करेगी।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंषी ने बताया कि कांग्रेस का यह हल्लााबोल जंगी प्रदर्शन 15 जुलाई शुक्रवार को सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय झांसी तिराहा से रैली प्रारंभ होगी जो गुरूद्वारा , माधवचौक (शहर कांग्रेस कार्यालय) से कोर्ट रोड होते हुये कलेक्टे्रट पहुंचेगी। रैली को अंचल के वरिष्ठ विधायक संबोधित करेंगे। 15 तारीख की रैली की रूपरेखा हेतु जिला कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में विधान सभा प्रभारी अमिताभ सिंह हर्शी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्वार्थ लडा जिला पंचायत अध्यक्ष कमला -बैजनाथ सिंह यादव, पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला , गणेश गौतम, चंद्रभान सिंह यादव, केशवसिंह तोमर नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा, सेवादल अध्यक्ष अनिल उत्साही सुरेश रांठखेडा, रविन्द षिवहरे,अनु0 जाति के के .एल. राय, योगेश करारे, इरशाद पठान , जगमोहन सेंंगर , रामकुमार शर्मा, सीताराम रावत, आकाश शर्मा, इबा्रहिम खान , एनपी शर्मा, विजय शर्मा, सोनू राजावत, अमिताभ सिंह गुर्जर , विनोद धाकड, विजय शर्मा, राजेन्द शर्मा, विवेक अग्रवाल, पदम चौकसे , अशोक बेडिया, वीरेन्द शिवहरे , गिर्राज शर्मा, दुर्गेश धाकड, विनोद योगी, राकेश शर्मा, बंटी शर्मा, आदि कार्यकर्ता उपििस्थत थे। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!