शिवपुरी। शिवपुरी क्लब में दो दिवसीय संभाग स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में अण्डर 18 में शिवपुरी के अमन कोचेटा (जैन) विजेता, अरिहंत जैन उप विजेता रहे। इस प्रतियोगिता में सभी सहभागियों ने उच्च स्तरीय खेल का प्रदर्शन किया। अण्डर 14 में गुना के यश विजेता, दिव्यांश उप विजेता रहे। बालक वर्ग अण्डर 12 में गुना के मान्या विजेता, ओजस्व उपविजेता रहे, बालिका वर्ग में गुना की नंदिनी विजेता, अंशिका जैन उपविजेता रहीं।
शिवपुरी की स्नेहा वर्मा तथा आदित्य वर्मा और अमित ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। खेल प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य शिवपुरी के खिलाडिय़ों में खेल प्रतिभा को बढ़ाना है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल अधिकारी जमील कुर्रेशी द्वारा किया गया जबकि रोशनलाल ठाकुर सेनानी भातिसीपु दूरसंचार वाहिनी शिवपुरी के विशेष आतिथ्य में प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि टेनिस प्रशिक्षक अजय सांखला के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर क्लब के सचिव केबी लाल, संजय लूनावत, महेन्द्र वशिष्ठ, राहुल गंगवाल, अजय सांखला, छोटे खां, सीबी पाण्डेय, बसंत शर्मा, दीपक गर्ग, सुनील राजौरिया आदि वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित थे। समापन समारोह का संचालन छोटे खां द्वारा किया गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।