शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में बाजार में सब्जी लेने जा रही एक बालिका को एक पल्सर के चालक ने तैजी और लापरवाही से बाईक चलाते हुए बालिका को टक्कर मार दी जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।
जिसे उपचार के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोलारस में भर्ती कराया जहॉ बालिका की गंभीर हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार पिरसुकरू मोहल्ला कोलारस में निवासरत तनस्वि पुत्री अकवर खांन अपने घर से सब्जी लेने बाजार जा रही थी। तभी सामने से आ रहे मींची पुत्र रज्जन खांन ने तेजी से पल्सर बाईक को चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे बालिका तनस्वि गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी मींची खांन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।