शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र ग्राम जयरावन में दबंग सरपंच द्वारा युवक को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। जिससे युवक को पैर में गोली लगी है जो युवक के पैर में जा लगी जिससे वह घायल हो गया जिसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार जयरावन गॉव के सरपंच मदनसिंह गुर्जर का चुनावी रंजिस के चलते रणवीर से विवाद चल रहा था। आज सुवह मदनसिंह सरपंच रणवीर सिंह गुर्जर पुत्र विजय सिंह गुर्जर के खेत में खड़े आम के पेड़ के नीचे से अपना डंपर निकाल रहा था। जिसे लेकर दोनो में विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि सरपंच ने अपने भाई महेन्द्र और छोटे राजा को बुला लिया जिस पर सरपंच मदनसिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक रणवीर पर तान दी। जिससे अपने आप को बचाने के चक्कर में रणवीर ने बंदूक की नली पकड़ ली और बंदूक चल गई जो रणवीर के पैर से आरपार हो गई।
रणवीर इस बात की शिकायत करने अमोला थाने में पहुॅचा तो पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी सरपंच के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।