शिवपुरी। जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मामोनी भरतपुर गॉव में तेज आंधी के चलते तीन घर जमींदौज हो गये। जिससे उसमें दोनो पति-पत्नि दव कर घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहॉ दोनो की हालात गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मामोनी भरतखेडी गॉव के राजविंदर पुत्र सरदार सिंह उम्र 50 वर्ष अपनी पत्नि जसविंदर कौर के साथ घर में अपने घर में आराम कर रहे थे। तभी तेज हवा के साथ आंधी आई जिसने राजविंदर के मकान को धरासाई कर दिया। जिसमे आराम कर रहे राजविंदर और पत्नि जसविंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गई जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।