आरोपीगणों के खिलाफ गवाही दी, तो युवकों ने लगाई धुनाई

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तलैया मोहल्ला पुरानी शिवपुरी में पुराने झगड़े की गवाही को लेकर आरोपीगणों ने शौकीन कुर्रेशी और भांजे अंतर कुर्रेशी की जमकर मारपीट कर दी। इस बात की रिपोर्ट फरियादी नगीना बेगम पत्नि शौकीन कुर्रेशी ने देहात थाने में की लेकिन पुलिस ने आज तक उनकी कोई सुनवाई नहीं इसके कारण दबंग लोग खुलेआम घूम रहे हैं। इस बात की शिकायत एक आवेदन के से देहात थाना प्रभारी से की हैं।

जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 4 जून को तलैया मोहल्ला में उक्त आरोपीगणों ने प्रार्थी नगीना वेग के पति शौकीन कुर्रेशी एवं भांजे अ तर कुर्रेशी का आरोपगीण आजाद कुर्रेशी पुत्र बब्बू कुर्रेशी, खुशाल पुत्र नजर अहमद, निहाल पुत्र आजाद कुर्रेशी एवं नकटा पुत्र शौकत कुर्रेशी द्वारा एक पुरानी रंजिश के मामले में न्यायालय में गवाही न देने लेकर  प्रार्थी के घर पर आकर पति व भांजे की बुरी तरह मारपीट कर नगीना बेगम बीच बचाव में बुरी नियत से कपड़े भी फाड़ दिए इस बात की रिपोर्ट फरियादी द्वारा एक आवेदन देहात थाने में दिया लेकिन पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। प्रार्थियां नगीना वेग ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!