शिवपुरी में ऑटोमोटिव स्किल अकादमी शुरू होगी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले में शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से जिला शिवपुरी में म.प्र. शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं व्ही.ई.कॉमसियल व्हीकल (आयशर) एवं पेन आई.आई.टी की संयुक्त पहल से जिला मु यालय पर स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर पुरानी शिवपुरी में ऑटोमोटिव स्किल अकादमी शुरू होगी। 

जिसमें जिले के शिक्षिक बेरोजगार युवकों को तीन माह का प्रशिक्षण प्रदाय कर, छह माह की इंटरशिप पीथमपुर (धार) आयशर प्लांट में दी जाएगी। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएगे। 

प्र.जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी शिवपुरी श्री जमील अहमद ने बताया कि ऑटोमोटिव स्किल अकादमी में प्रवेश हेतु वे आवेदक प्रवेश ले सकेंगे। जिनकी आयु 18 से 26 वर्ष है और कक्षा 9वीं पास उत्तीर्ण है। आवेदक को अपने आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज, दो पासपोर्ट साईज के छायाचित्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, अंतिम शिक्षण प्रमाण पत्र एवं आधारकार्ड लाना आवश्यक होगा। प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर शिवपुरी में मोबाइल नंबर 97555-71033 पर प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने शिक्षित बेरोजगार युवकों से अपील की है कि प्रशिक्षण मे जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार भाग ले।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!