शिवपुरी। मध्यक्षेत्रीय ब्राह्मण सभा अपने समाज के उन युवक युवतियों के विवाह कराने के लिए तत्पर हुई है जिनका किन्हीं कारणों से सही समय पर विवाह नहीं हो पाया। ऐसे युवक युवतियों के विवाह हेतु ब्राह्मण सभा ने पंजीयन का कार्य 25 जून से करने का निर्णय लिया है।
मध्य क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष पं. रामकुमार भार्गव ने एक प्रेस बयान में बताया कि कभी नहीं से देर भली सिद्धांत पर चलते हुए उनके संगठन ने समाज के ऐसे युवक युवतियों की मदद करने का निर्णय लिया है। जिनका किसी बजह से विवाह योग्य होते हुए भी विवाह नहीं हो पाया है।
यह भी प्रयास किया जा रहा है कि जरूरत मंद अभिभावकों को एक ही स्थान पर सजातीय युवक युवतियों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें निर्धारित प्रपत्र भरकर 25 जून से पंजीयन कार्या प्रारंभ किया जा रहा है। इस संबंध में संस्था कार्यालय सर्किट हाउस रोड़ रामनगर कॉलोनी अथवा मो. 9425714966 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।