ठंडी सडक़ के नाले के अतिक्रमण के बाद सड़क का चौकीकरण शुरू, चबूतरे तोड़े

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। ठंडी सडक़ पर बने नाले के एक ओर तोड़े गए अतिक्रमणों से निकला मलबा नाले में गिर जाने से पानी का आवागमन रूक गया। जिसे सुचारू बनाए रखने के लिए आज नपा अमले ने नाले की सफाई शुरू कर दी। वहीं ठंडी सडक़ रोड़ का चौड़ीकरण भी शुरू हो गया है। 

नपा दस्ते ने एबी रोड़ से लेकर सब्जी मंडी तक के दूसरे हिस्से में मकानों के आगे बने चबूतरों को जेसीबी की सहायता से तोडऩा शुरू कर दिया है। 

विदित हो कि ठंडी सडक़ रोड़ को नपा द्वारा वन वे घोषित किया गया था, लेकिन उक्त सडक़ पर अतिक्रामकों का कब्जा होने के कारण वह वन वे में तब्दील नहीं हो सकी। जिसका आज चौड़ी करण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है वहीं नालों को अतिक्रमण मुक्त करने के एनजीटी के आदेश के बाद दूसरी ओर बने पक्के अतिक्रमणों को ढहाने के बाद एकत्रित हुए मलवे को हटाने का कार्य भी नपा अमले ने प्रारंभ कर दिया है। 

फोकलेन मशीन की सहायता से मलवे को नाले से हटाया जा रहा है। जिससे नाले की सफाई हो सके और आने वाली बारिश में शहर के पानी की निकासी सुलभता से हो सके। 

कांग्रेस नेता और CMO की बीच हुई बहस 
आज सुबह ठंडी सडक़ नाले की सफाई करने पहुंची नगर पालिका की टीम ने नाले के किनारे जैन धर्मशाला और ट्रेजरी ऑफिसर छवि जैन के पिता अजीत जैन के मकान को इतना समय बीत जाने के बाद भी न तोड़े जाने पर सीएमओ रणवीर कुमार ने दोनों मकानों को फोकलेन मशीन से ध्वस्त करने का निर्देश दिया तभी कांग्रेसी नेता नरेन्द्र जैन भोला वहां पहुंचे और उन्होंने सीएमओ से और समय दिए जाने के लिए कहा लेकिन सीएमओ ने उन्हें मना कर दिया।

जिस पर दोनों की बहस शुरू हो गई। बाद में सीएमओ ने कांग्रेसी नेता को तहसीलदार श्री मिश्रा से मिलने के लिए कहा। जहां तहसीलदार ने उन्हें डपटते हुए समय देने से इन्कार कर दिया। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!