अमर वीरगंना की शहादत यात्रा को तात्या टोपे पर दी गई 11 तोपो की सलामी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अमर शहीदों की शहादत को लेकर समाजसेवी संस्था बीपीएम जयहिंद मिशन के अध्यक्ष व्ही.एस.मौर्य एवं संत रैदास लोक कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमती माया मौर्य के संयुक्त तत्वाधान में अमर शहीद रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर 8वीं बार पैदल मशाल यात्रा निकाली गई। 

इस यात्रा को अपर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर, अति.एसपी कमल मौर्य व विधायक कोलारस रामसिंह यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रानील लक्ष्मीबाई के प्रतीकात्मक स्वरूप बालिका को घोड़े पर बिठाकर अतिथिदयों द्वारा माल्यार्पण कर मशाल जलाकर और तात्याटोपे के समक्ष 11 तोपों की सलामी देकर यात्रा को रवाना किया। 

यात्रा में ताई क्वांडो टीम मुरैना के मनोज शिवहरे एवं अकादमी हाईट्स विद्यालय मुरैना के कमल गोयल व अ.भा.ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू ग्वाल, संयोजक धनीराम ग्वाल की भी सहभागिता रही जिनके नेतृत्व में 25-25 प्रतिभागी इस पैदल मशाल यात्रा में शामिल हुए। 

इस यात्रा का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ जिसमें प्रेम स्वीट्स द्वारा माधवचौक चौराहे पर, गुरूद्वारे के आगे नपाध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह, पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने इस मशाल यात्रा की आगवानी की और माल्यार्पण कर सलामी दी। वीर सावरकर पार्क पर छत्रपाल सिंह गुर्जर द्वारा, सेसई मिष्ठान पर स्वल्पाहार के साथ मोहन गुप्ता द्वारा, झांसी तिराहा पर आम आदमी पार्टी द्वारा और आगे निकलकर ईदगाह पर गुड्डा खान द्वारा स्वागत किया गया। 

पैदल मशाल यात्रा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संजय अग्रवाल मुरैना की ओर से एक सैकड़ा टी-शर्ट, पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी की ओर से 60 जोड़ी जूते, पैदल प्रतिभागियों को पानी पाउच की व्यवस्था विनय धाकड़ दिव्या वाटर सप्लायर की ओर से की गई है। पैदल मशाल यात्रा में जयहिंद मिशन के सचिव आदित्य शिवपुरी, डॉ.कपिल मौर्य, दुर्गेश गुप्ता, नितिन शर्मा, रशीद खान, मणिकांत शर्मा, राजू ग्वाल यादव, लल्ला पहलवान,रामकिशन सेन, अजय अग्रवाल, विजय परिहार आदि सहित अन्य प्रतिभागी शामिल रहे।  

इसके साथ ही सुरवाया पर पप्पू गुर्जर द्वारा भोजन एवं स्वागत, सिरसौद चौराहे पर कुशवाह समाज द्वारा स्वागत, करैरा आईटीबीपी कमाण्डेट श्री पुरोहित द्वारा करैरा में स्वागत, करैरा जेलर दिलीप नायक द्वारा स्वागत, करैरा में ही रात्रि विश्राम एवं भोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीनस गोयल द्वारा तत्पश्चात 18तोपों की सलामी करैरा स्थित मंगल पाण्डे की समाधि पर दी जाएगी।

इसके बाद यह यात्रा अपने अगले पड़ाव की ओर रवाना होगी जिसमें दिनारा में बाल बालाजी मण्डल द्वारा भोजन एवं स्वागत, रक्शा  में मिश्रा ढाबा संचालक द्वारा स्वागत व झांसी आगमन पर महापौर श्रीमती किरण वर्मा-राजू बुक सेलर द्वारा यात्रा की आगवानी की जाएगी और पैदल मशाल यात्रा लेकर रानी लक्ष्मीबाई समाधि पर अर्पित की जाएगी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!