शिवपुरी। ठंडी सडक़ क्षेत्र में पारस स्टील को जोडऩे वाली जिस पुलिया को अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत तोड़ा गया है उसके निर्माण की अनुमति 12 जनवरी 1994 को स्वयं नगर पालिका शिवपुरी ने दी थी।
पुलिया निर्माण का प्रोजेक्ट भी नगर पालिका के यंत्री ने बनाया था। उसके निर्माण का खर्च 17 हजार रूपए अवश्य दो आवेदकों ने बहन किया था। पुलिया निर्माण कराने वाली महेन्द्र जैन उक्त निर्माण को अवैधानिक नहीं मानते और सवाल उठाते हैं कि फिर क्यों पुलिया तोड़ी गई और पुलिया तोड़ी गई है तो क्या अनुमति देने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही करने की हिम्मत नपा प्रशासन दिखा पाएगा।
नगर पालिका शिवपुरी ने 12 जनवरी 1994 को सूचना पत्र देकर आवेदक बद्री प्रसाद पुत्र पन्नालाल जैन और कामता प्रसाद पुत्र भागचंद निवासी शंकर कॉलोनी को पुलिया निर्माण की स्वीकृति कुछ शर्तो के साथ दी गई। शर्ते यह थी कि पुलिया निर्माण का व्यय आवेदकों द्वारा बहन किया जाएगा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।