शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के ठकुरपुरा में माता के मंदिर में घुसे एक शराबी ने जमकर उत्पात मचाते हुए माता की मूर्ति को छतिग्रस्त कर दिया। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुॅचकर आरोपी को दबोच लिया है।
जानकारी के अनुसार ठकुरपुरा में स्थिति माता के मंदिर में शाम को शराव के नशे मेंं धुत्त कमलेश उर्फ कल्ली यादव उम्र 25 वर्ष आ गया और माता के मंदिर मेंं उत्पाद करने लगा। जब युवक का मन नहीं भरा तो युवक ने माता की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ करते हुए नाक और कान काट दिये।
जब स्थानीय लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुॅची और आरोपी को पब्लिक ने दबोच कर पब्लिक कुटाई भी कर दी। उसके बाद आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौप दिया।
मौके पर एसडीएम शिवपुरी रूपेश उपाध्याय के साथ तहसीलदार और टीआई सजंय मिश्रा मौके पर पहुॅचे और आरोपी को पकड़ कर कोतवाली ले आये। पुलिस ने आरोपी कमलेश उर्फ कल्ली यादव के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भडक़ाने की धारा 295 सहित अपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।