कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षैत्र के सर्जापुर गॉव में मकान बेचने की शिकायत करने कोलारस आ रही एक महिला के साथ ऑटो चालक ने छेड़छाड़ कर दी। जब महिला ने विरोध किया तो टेक्सी चालाक ने महिला के साथ मारपीट करते हुए टेक्सी चालक ने टेक्सी चड़ा दी। महिला ने इस मामले की शिकायत डायल 100 को दी।
जानकारी के अनुसार जिले के कोलारस थाना क्षैत्र के ग्राम सर्जापुर से टेक्सी से कोलारस आ रही महिला द्रोपती पत्नि स खू जाटव के साथ ऑटो के चालक गोलू पुत्र भूरा यादव ने ऑटो में ही अश्लील छेड़छाड़ कर दी। महिला ने जब विरोध किया तो गोलू ने महिला की मारपीट कर दी। जब मन नही भरा तो आरोपी ने महिला पर टेक्सी चलाकर घायल कर दिया।
महिला ने उक्त बात की शिकायत डायल 100 को की। डायल 100 मौके पर पहुॅची और महिला को लेकर अस्पताल पहुॅची। जहॉ महिला की रिपौर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 354,294,323,506वी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना मे ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।