महंगाई का अजीबो गरीब विरोध: कांग्रेस ने सौंपा गधे को ज्ञापन

Updesh Awasthee
0
कोलारस। आज दोपहर उस समय हंगामा मच गया जब युवक कॉग्रेस के महंगाई के विरोध मैं महंगाई की अर्थी निकाली जा रही थी जब जानकारी के बाद भी कोलारस एसडीएम नहीं मिले तो कांग्रेसियो ने गुस्से मैं राज्यपाल के नाम गधे को ज्ञापन सौंप दिया जिसे देख लोगो की हँसी नहीं रुकी।

जानकारी के अनुसार आज तय सुदा कार्यक्रम के अनुसार युवा कांग्रेस ने डीजल, पेट्रोल, एवं, खाद्य, पद्धार्थो की लगातार बड रही मंहगाई के विरोध मैं ज्ञापन सौंपना था जिसकी जानकारी आज सुबह ही कोलारस अनुविभागीय अधिकारी को लिखित मैं दी थी जिसके बाद भी अनुविभागीय अधिकारी ज्ञापन लेने के लिए मौजूद नहीं मिले जिसके बाद गुस्साए कांग्रेसियो ने अनुविभागिय अधिकारी कार्यालय के सामने गधे को ज्ञापन सौंप दिया। 

जिसके बाद कोलारस तहसीलदार ज्ञापन लेने पहुंचे तब कहीं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। रैली के रूप मैं सैंकडों को कोंग्रेसी मैं महंगाई की अर्थी लेकर बस स्टेण्ड से विरोधी नारे लगाते हुए दोपहर 2 बजे कोलारस एसडीएम कार्यालय पहुंची।

रैली मैं मु य रूप से कांग्रेस ब्लॅाक अध्यक्ष सोहन गोड, नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, बदरवास जनपद उपाध्यक्ष रामवीर यादव, युथ कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम रघुवंशी, जि.प. सदस्य योगेन्द्र जैन बंटी रघुवंशी, धर्मेन्द्र जैन( पल्लन), सिंधिया फैंस क्लब जिलाध्यक्ष पवन शिवहरे, बलबीर निवोरिया, सोनू राजावत, धर्मेन्द्र रावत, रफीक खान, ओ.पी.भार्गव, सोनू जादोन, गुड्डा राव, रहीश खान, विकास कुशवाह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!