शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के पोहरी चोराहें के पास पोहरी बस स्टेण्ड रोड़ पर पर एक बाईक सवार युवक को एक अनियत्रित और लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे युवक के पैर पूरी तरह से टूट गया है।
युवक की गंभीर हालात को देखते हुए बहॉ से गुजर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और बंजरग दल के कार्यकर्ता टेक्सी से लेकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहॉ युवक की हालात गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार शाम चार बजे के लगभग पिंकू शाक्य उम्र 19 वर्ष निवासी करसेना अपनी बाईक क्रमांक एमपी 07 एमवी 0570 से पोहरी बस स्टेण्ड की और से आ रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रक के चालक ने तेजी और लापरवाही से ट्रक चलाते हुए बाईक में टक्कर मार दी। जिससं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।