प्रवेश उत्सव: बच्चों को शिक्षकों ने तिलक लगाकर दिया शाला में प्रवेश

0
शिवपुरी। स्कूल चलें हम अभियान के तहत शासकीय रामजीवन गोयल माध्यमिक विद्यालय सईसपुरा शिवपुरी में आज प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां अभियान के पहले दिन नवप्रवेशी बच्चों का शाला में शिक्षकों द्वारा तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। 

साथ ही पाठ्य पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक नीखरा, अध्यापिका श्रीमती शाहिन बानो, सहायक शिक्षिका श्रीमती सीमा कुलश्रेष्ठ, पूर्व स्कूल छात्र अध्यक्ष नीरज कुमार एवं रोहित खान उपस्थित थे।  

प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के बाद विद्यालय में सांस्कृतिक एवं खेल प्रतिविधियों का आयोजन भी हुआ जिससे छात्र-छात्राएं ने विद्यालय आने के प्रथम दिन ही खूब लुत्फ उठाया। स्कूल चलें हम अभियान का उद्देश्य शाला में बच्चों के नामांकन एवं उपस्थित बढ़ाना है।

 इस अभियान के तहत ऐसे बच्चे जो शाला के बाहर है या शाला त्यागी है, उन बच्चों को नियमित शाला भेजने हेतु उनके परिजनों को प्रेरित किया जाएगा तथा स्कूल चले हम अभियान के तहत विद्यालय उपहार योजना में कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय विद्यालयों में लागू की गई है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!