शिवपुरी। जिले की बैराड़ नगर पंचायत में कल चली तेज आंधी तूफान में एक दाना मिल की दीवार गिर गई जिससे उसमें मजदूरी करने आई एक विधवा महिला के दोनों पैर कट गये। महिला को गंभीर हालत में उसके परिजन जिला अस्पताल लेकर आये जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 7 में महेश अग्रवाल खरई वालों का दाना मिल बना हुआ है। दाना मिल की दीवारें लंबी-लंबी बनी हुई हैं। कल दाना मिल में मजदूरों द्वारा काम किया जा रहा था। इसी दौरान शाम के समय आई आंधी-तूफान में दाना मिल की दीवार के पत्थर गिर गये।
पत्थरों की चपेट में मजदूरी कर रही महिला विद्दोबाई रावत उम्र 40 वर्ष निवासी भदेरा के दोनों पैरों पर पत्थर गिर गये जिससे उसके दोनों पैर कट गये और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन मौके पर आ गये और महिला को चिकित्सा के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर आये। जहॉ महिला की हालात गंभीर बनी हुई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।