पोहरी में फिर हिरण का शिकार, वन विभाग के हाथ लगे केवल पैर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के पोहरी वन क्षेत्र में इन दिनों शिकारियों द्वारा लगातार वन्य जीवों का शिकार किया जा रहा है और वन अमला है कि शिकारियों को बचाने में की जुगत में जुटा है। लेकिन वन विभाग कोई भी क्रार्यवाही से परेज कर रहा है।

आज पोहरी वन परिक्षेत्र के ग्राम बछौरा के नजदीक एक हिरण के मारे जाने की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई जिसके बाद वन अमला हिरण के केवल पैर लेकर ही चलता बना जबकि मौके पर हिरण का धड पडा हुआ था।

जानकारी के अनुसार पोहरी वन क्षेत्र के ग्राम बछौरा के पास ग्रामीणों द्वारा शिकार की सूचना वनाधिकारी को दी गई जिसके बाद वन अमले को मौके पर भेजा गया परंतु मौके पर गई वन टीम महज हिरण की टांग लेकर लौट आई और मामले को रफा-दफा करने का प्रयास करने में जुट गये।

परंतु जब इस पूरे मामले की सूचना मीडियाकर्मियों को मिली तो उन्होने मौके पर जाकर हिरण के बांकी के शरीर का फोटो  लेकर वन परिक्षेत्राधिकारी से बात की तो उन्होने पहले तो शिकार किये जाने की बात से ही इंकार  कर दिया परंतु फोटो दिखाने पर उन्होने गलती को स्वीकार कर वन अमले को पुन: मौके पर भेजा जिसके बाद हिरण के पूरे शव को उठाकर लाया गया।

बताना लाजमी होगा कि अभी पंद्रह दिनों पूर्व भी हिरण के शिकार का मामला सामने आया था ग्रामीणों द्वारा शिकारी को पकडकर वन अमले को सौंप दिया गया था परंतु वनपरिक्षेत्र कार्यालय से शिकारी चकमा देकर भगा मेंं सफल रहा था।

जिसके बाद वन विभाग द्वारा पूरे मामले को ही रफा-दफा कर दिया गया था। हिरण के शिकार मामले में वन परिक्षेत्राधिकारी पोहरी आरके गुप्ता से चर्चा की गई तो उन्होने गैर जि मेदाराना बयान देते हुए कहा कि वन अमले को मौके पर हिरण का पैर ही मिला है जबकि पत्रकारों द्वारा जब फोटो और वीडियो दिखाया गया तो रेंजर बचाब की मुद्रा में आ गया और जॉच कराने की बात कहने लगे। 

पोहरी वन परिक्षेत्राधिकारी आरके गुप्ता के इस बयान से जाहिर होता है कि वन अमले को वन्यजीवों एवं वनों की कितनी परवाह है, यदि अधिकारी इसी तरह लापरवाह बने रहे तो न तो वन्य जीव बचेगें और न ही वन।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!