पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ सपाक्स संघ चलायेगा सदस्यता अभियान

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पदोन्नति में आरक्षण समाप्ति की मांग को लेकर सामान्य पिछड़ा एवं अल्पसं यक वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ की बैठक गत दिवस सुखसागर में स पन्न हुई जहां पदोन्नति में दिये जा रहे आरक्षण का बिरोध कर इस व्यबस्था को समाप्त करने की मांग को लेकर अधिकारी कर्मचारी संगठित हुये। 

बैठक में संघ के उद़देश्य एवं रूपरेखा से सभी को अवगत कराते हुय डॉ. संजीव गौतम ने कहा कि प्रदेश भर में सपाक्स संघ का सदस्यता अभियान जारी है शीघ्र ही प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्णयानुसार पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन एवं रैलियों का आयोजन किया जायेगा। 

पदोन्नति में आरक्षण की पीड़ा को विभिन्न कर्मचारियों द्वारा व्यक्त किया गया। राज कुमार सरैया ने अपने उदवोधन में कहा कि पदोन्नति में आरक्षण का दंश हम पर थोपा गया है जिसे हम अपनी आने वाली पीढ़ी को विरासत में नही देना चाहते पदोन्नति में आरक्षण व्यबस्था समाप्त होना चाहिये और सरकार को इस दिशा में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का स मान कर इस व्यबस्था को समाप्त करना चाहिये। 

सपाक्स संघ की इस बैठक में सैंकड़ों अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुये जिनमें प्रमुख रूप से अरविन्द सरैया, संजय भार्गव, अवधेष सिंह तोमर, रामकृष्ण रघुवंशी, आर.डी.गुप्ता, चंदन सिंह गौर, भुवनेश वशिष्ट, राकेश दुबे, राजबिहारी शर्मा, दिलीप त्रिवेदी, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, उमेश श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!