शिवपुरी। एनजीटी के आदेश पर नालों पर सभी प्रकार के निर्माण को हटा रहे प्रशासनिक अमले ने गुरुवार को होटल वरुण इन के पीछे पोहरी के भाजपा विधायक प्रहलाद भारती के मकान को भी अतिक्रमण के दायरे में माना। नपा के राजस्व निरीक्षक पूरन सिंह ने नापजोख कर यहां करीब 10 फीट अतिक्रमण की रिपोर्ट आला अफसरों को दी है। बताया यह भी गया है कि गौतम बिहार में नपाध्यक्ष का मकान भी नाले पर बना है लेकिन उसे अभी तक प्रशासन ने क्लीट चिट दे रखी है।
एसडीएम रूपेश उपाध्याय ने विधायक के मकान का एक हिस्सा अतिक्रमण में होने की पुष्टि की। उधर एमएम हास्पिटल और गौतम बिहार नाले पर बने 35 और मकान भी चिह्नित किए गए हैंं। नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह का मकान भी गौतम बिहार नाले के पर है। नाले से उनके मकान की दीवार सटी हुई है। जिसे अतिक्रमण बताया जा रहा है। हालांकि इसे चिह्नित नहीं किया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।