शिवपुरी। जिले के करैरा थानान्तर्गत हाजिंगर ग्राम के पास गाव में टेक्सी को साइड देने के फेर में एक बिधुत पोलो से भरा ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटा। जिसमें सवार 4 लोगो में से 1 की मोत हो गई 3 लोगो को मामूली चोट आई। घटना की जानकारी लगते ही करैरा पुलिस मोके पर पहुची जब तक ग्रामीणों ने ट्रेक्टर के निचे दबे मृत युबक को बाहर निकाल लिया गया था ।
जानकारी के अनुसार ग्राम पटेरी थाना सीहोर तहसील नरवर से ट्रेक्टर में मुरारी बाथम ,सोहन बाथम,नबल बघेल,भारत गुर्जर करैरा बिधुत ठेकेदार सोनी के यहा गाव में डी पी लगबाने के लिए करैरा आये थे ।
बिधुत ठेकेदार द्वारा उनके ट्रेक्टर ट्राली में आधा दर्जन से अधिक बिधुत पोल रखवा दिए गए जब दोपहर 3 और 4 बजे के बीच करैरा करई मार्ग पर बिधुत पोलो और सीमेंट की चादर लदे ट्रैक्टर हाजिंगर ग्राम के पास पंहुचा ।
तभी करई ग्राम की और से आ रही टेक्सी को साईड देने के फेर में ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित हो ट्रेक्टर सड़क किनारे 5 फिट गहरे गड्ढे में जा पलटा।
जिससे वह ट्रेक्टर में ही फस गया जिससे उसकी मोके पर मोत हो गई ।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला बिबेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।