विकास कुशवाह/शिवपुरी। हिन्दू धर्म के वेद पुराणो के अनुसार सभी देवी-देवताओ के पास काम करने के लिए एक-एक विभाग को सौपा गया है। देवी लक्ष्मी को धन के लिए,देवी सरस्वती को ज्ञान के लिए ओर इंद्र को वर्षा,शनि को न्याय,पवन को वायु के लिए और यमराज को तो आपको पता ही है। लेकिन इस समय यमराज का रोल प्ले कर रहे है सीएमएचओ और यमदुतो का काम जिले के झोला छाप डॉक्टर कर रहे है।
जानकारी के अनुसार कोलारस नगर में झोलाछाप डॉक्टरो की भरभार है। कोलारस के कलयुगी यमदूत अर्थात छोलाछाप डॉक्टर ने एक वृद्व की जान लेने की खबर आ रही है। हालाकि इस मामले में पुलिसिया रजिष्टर नही रंगा गया है। और न ही किसी ने डॉ की शिकायत की है।
जानकारी के अनुसार कोलारस के ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले एक वृद्व की तबीयत खराब होने के कारण उसे कोलारस के छोलाझााप डाक्टर गणेश धाकड को दिखाया गया। गणेश धाकड ने उसका ईलाज करते हुए उसे बोतल इंजेक्शन लगाए।
बताया गया है ईजाज करवाकर वृद्व के परिजन उसे अपने गांव ले गए और गांव जाते ही उसने दम तोड दिया। जानकारी यह भी आ रही है कि जैसे ही गणेश धाकड केो यह जानकारी मिली वह उस ग्रामीण के गांव पहुंचा चुकि वृद्व सजातीय था और रिश्तेदारी में भी आता था गांव के सजातीय लोगो और रिश्तेदारो ने यह मामला ले-देकर सुलटवा दिया।
बताया जाता है कि वृद्व का शुगर बडा हुआ था और बिना शुगर चैक किए गणेश धाकड ने उसका ईलाज कर दिया और बोतले लगाने से उसका शुगर बढ गया जिस कारण उसकी मौत हो गई।
चुकि इस मामले में कोई शिकायत नही की गई परन्तु इस खबर से शिवपुरी की प्रशासनिक व्यवस्था की कलई खुलती र्है। कैसे इन्है प्रशासनिक सरक्षण प्राप्त है। और यह डॉक्टर सीधे-सीधे यमदूतो का काम कर रह है। अब देखना यह हे कि प्रशासन इस मामले में कोई कदम उठता है या इस माह स्वास्थय विभाग को जाने वाला पैकेट और मोटा हो जाऐगा.................
इनका कहना है
मरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नही आया है परन्तु झोलाछाप डाक्टरो की एक सूची हमने तैयार कर ली है और आगे मिटिंग में कलेक्टर महोदय को पेश करेगें। जिससे वह ब्लॉक स्तर पर ही टीम गठित कर कार्यवाही के ओदश करेंगें
विष्णु कांत खरे,सीएमएचओ शिवपुरी

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।