मनचला युवक-युवती को कर रहा था पिछले 6 माह से परेशान, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रहने वाली एक युवती का एक युवक द्वारा काफी समय से पीछा किया जा रहा था कल युवती ने कोतवाली में पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ भादवि की धारा 354 डी के तहत प्रकरण कायम कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के नवग्रह मंदिर के पास स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती के घर के सामने एक शिवहरे परिवार का मकान है और उनके यहां पर अंशू शिवहरे निवासी कमलागंज नामक युवक का आना जाना है। 

जब भी युवती अपने घर से बाहर जाती है तो अंशू द्वारा युवती का पीछा किया जाता है और उसे परेशान किया जाता है। युवती ने पुलिस को बताया कि यह सिलसिला विगत 25 दिस बर 2015 से चला रहा है। 

युवती द्वारा उसे कई बार समझाइश भी दी जा चुकी है कि वह उसका पीछा न करे, इसके बाद भी अंशू शिवहरे द्वारा उसका पीछा करना बंद नहीं किया तो कल युवती ने युवक के खिलाफ के शिकायत दर्ज कराई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!