शिवपुरी। बहू की शिकायत पर पुलिस ने उसकी सास एवं पति के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया है। फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 498 के तहत कायमी कर मामले की विवेचना पुलिस ने शुरू कर दी हैं।
इंदिरा कॉलोनी निवासी विवाहित महिला तान्या पारूल शर्मा ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति कृष्णकांत शर्मा और सास विमला द्वारा आये दिन उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता है तथा दहेज की मांग की पूर्ति न करने पर उसकी मारपीट की जाती है।
दहेज लाने के लिए मुझ पर दवाब बनाया जाता है और कहा जाता है कि तू दहेज में काफी कम सामान लेकर आई। इस तरह से मुझे प्रताडि़त कर शारीरिक एवं मानसिक शोषण ससुराल पक्ष द्वारा किया जा रहा है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।