शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मायारामपुरा में बीते रोज महिला को घर में अकेला पाकर पास में ही रहने वाले एक युवक ने अश्लील हरकतें कर दी।
जब इस बात का विरोध महिला ने किया तो उसे जानसे मारने की धमकी तक दे डाली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर से आरोपी के खिलाफ धारा 354, 454, 323, 506 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी सीमा कुशवाह (परिवर्तित नाम)ने नरवर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करार्ई कि जब मेरे परिवार के लोग खेत पर काम करने चले गए तभी मौका पा कर पास में ही रहने वाला प्रहलाद कुशवाह घर में घुस आया और मेरे साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी।
जब इस बात का विरोध सीमा ने किया तो उसे जानसे मारने की धमकी तक दे डाली। इतना ही नहीं आरोपी प्रहलाद कुशवाह सीमा कहा कि तूने इस बात की जानकारी अपने पति को दी तो जिंदा नहीं बचेगी।
इस बात की जानकारी सीमा ने अपने पति गोकुल कुशवाह को दी जिस पर से सीमा की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।