शिवपुरी। कल बैराड में मिली गंधर्व सिंह परिहार की हत्या का मामाला पुलिस ने 24 घटें से पहले ही ट्रेस कर लिया। बताया गया है कि इस हत्या अवैधं संबधों को लेकर की गई। पत्नि ने ही अपने पति की हत्या साईड के ठेकेदार और साईड के मैनेजर के साथ मिलकर की है।
जानकारी के अनुसार बैराड नगर में नवनिर्मित बालिका छात्रावास में कल पुलिस को 8 मई को गायब हुए गंधर्व परिहार की लाश एक बोरे में बंद मिली थी। इस लाश को भवन के कोट बीम के नीचे बने सीवर के गढडे में दफना दिया गया था।
इस दफन की गई लाश की पहचान गंधर्व परिहार के रूप में हुई। पुलिस ने लाश को जब्त कर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। और पुलिस ने आगे की जांच की तो इस हत्याकांड का खुलासा हो गया।
ऐसे हुआ खुलासा
बताया गया है कि मृतक की पत्नि रामप्यारी उम्र 43 वर्ष निर्माणाधीन बालिका छात्रावास पर मजदूरी करने जाती थी। और इस भवन को निर्माण करा रहे पेटी कॉन्ट्रेक्टर रविशंकर पाण्डे उम्र 35 साल निवासी चन्द्रवदनी नाका ग्वालियर, झांसी रोड थाना से मृतक की पत्नि से हो गए।
बताया यह भी गया है कि इस ठेकेदार के मैनेजर राकेश कुशवाह के भी साईड पर काम करने वाली एक महिला से भी हो गए थे। मृतक को अपनी पत्नि के चरित्र पर शक था और वह अपनी पत्नि से कहता था कि तू तो ठेकेदार की रखैल हो गई है। वहां काम पर मत जाया कर,परन्तु रामप्यारी अपने पति की बात नही मानती और उक्त ठेकेदार के यहां मजदूरी करने जाती थी।
रामप्यारी को यह बात अच्छी नही लगती थी और उसने रविशंकर पाडें से कहा कि मेरा पति मुझे परेशान करता है और तुमसे मिलने की मना करता है। उससे मेरा पीछा छुडाओ।
रामप्यारी के कहने पर ठेकेदार और उसके मैनेजर ने गंधर्व की हत्या की योजना बनाई और इस योजना काम करते हुए इन दोनो आरोपियों ने 8 मई को गंधर्व को निर्माणधीन भवन पर बुलाया गया और शराब पिलाई फिर पहले उसे डंडो से पीटा गया फिर करंट तब तक लगाया गया तब तक उसकी मौत नही हो गई।
गंधर्व की मौत के बाद उसको निर्माणाधीन भवन में गढडा ाोदकर दफन कर दिया गया। और उस पर 9 इंच मोटी सीसी भी कर दी गई। बताया गया है कि ठेकेदार के साईड मैनेजर राकेश कुशवाह के भी इसी साईड पर काम करने वाली अनीता से भी थे। राकेश ने घटना का सारा वृतांत नशे की हालत में अनीता को बता दिया था।
अनीता ने ही मृतक की भाभी मुन्नी बाई को यह पूरी घटना बताई। इसी जानकारी पर ही पुलिस ने इस गंधर्व की लाश को इस भवन के गढडे से निकाला और इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया। बैराड़ पुलिस ने मृतक की पत्नि रामप्यारी,ठेकेदार रविशंकर पांडे और साईड मैनेजर राकेश कुशवाह को गिर तार कर मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की है।
विदित हो कि कल इस लाश और घटना स्थल के फोटो मिलते ही शिवपुरी समाचार डॉट कॉम की खबर ने यह खुलासा कर दिया था कि जैसे की घटना स्थल के फोटो आ रहे है उन्है देखकर लगता है कि यह हत्या कंस्ट्रक्शन का काम कराने वाला और करने वाला ही कर सकता है। और आज हुए इस हत्याकांड के खुलासे से इस खबर पर प्रमाणिकता की मोहर लग गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।