ग्राम उदय पर ग्रहण: आईटी सेंटर बंद, नकल और नामतंरण को भटकते किसान

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले की खनियाधाना तहसील में जनवरी माह से आईटी सेंटर बंद होने से किसानो को नकल,रिकार्ड और नामतंरण के लिए किसान परेशान हो रहे है। और प्रशासन पुन: आईटी सेंटर शुरू करवाने के लिए कोई प्रयास नही कर रहा है। 

जानकारी के अनुसार पिछले जनवरी माह में ानियाधाना के तहसील परिसर में बने आईटी सेंटर में चोरो ने घुसकर चोरी कर ली थी जिसमें चोर आईटी सेंंटर से क प्यूटर प्रिंटर्स और भी मशीनरी चुराकर ले गए थे। 

आज इतने समय बाद भी खनियाधाना पुलिस इन चोरो को क्या चोरो की परछाई तक को नही छु पाई। बताया जाता है कि इस दिशा में पुलिस ने कोई प्रयास ही नही किया कि यह चोरी ट्रेस हो सके। 

पुलिस की उदासीनता और  राजस्व के विभागीया अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसानो को परेशान होना पड रहा है। आईटी सेंटर बंद होने के कारण किसानो को खसरा खतौनी की नकल,नामातंरण के लिए परेशान होना पड रहा है 

सबसे ज्यादा नामतंरण है को है परेशान किसान
बताया गया है कि 28 जनवरी को कलेक्टर शिवपुरी ने आदेश जारी किए थे कि किसानो की नामतंरण और फौजी नामतंरण समय सीमा पर नही हो रह है। 

इस कारण आवेदन कर्ता पटवारी को सीधे आवेदन न देकर आईटी सेंटर में आवेदन दे जिससे आवेदन कर्ता का समय सीमा में काम हो सके। परन्तु खनियाधाना में आईटी सेंटर न होने के कारण किसानो को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। 

वर्तमान में ग्राम उदय अभियान चल रहा है और इस अभियान में गांव के प्रत्येक घर के प्रत्येक ग्रामीण की राजस्व के समस्या को सुलझाना है। परन्तु खनियाधाना तहसील में किसानो के राजस्व से संबधित आईटी सेटर ही बंद पडा है। इससे इस अभियान की भी पोल खुलती है। यहां प्रत्येक ग्रामीण की समस्या को सुलझाना है परन्तु यह तो खनियाधानां तहसील समस्या ग्रस्त है।

इनका कहना है
खनियाधनां तहसील का कोई भी जि मेदारी अधिकारी आईटी सेंटर की सुरक्षा की जि मेदारी नही ले रहा है।  पुलिस भी चोरो को ट्रेस नही कर पा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले में पत्र लिख दिया गया है।
आईसेंटर प्रभारी जिला शिवपुरी
आदिल कुर्रेशी
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!