शिवपुरी। शिक्षकों द्वारा शिवपुरी शहर में किए जा रहे सर्वे को लेकर आज 19 मई को शाम 3 बजे कलेक्टर से संयुक्त मोर्चा मुलाकात करेंगे। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में संयुक्त मोर्चा संघ के अजमेर सिंह यादव, राजेन्द्र पिपलौदा, राजकुमर सड़ैया, रशीद खांन साबिर ने बताया कि इस भीषण गर्मी में शिक्षकों को सर्वे कार्य करने में कई कठनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन द्वारा दिए गए प्रपत्र पूर्णत: गलत है। जिस शिक्षक को जिस वार्ड का सर्वे दिया गया है। जिसमें वह परिवार निवास ही नहीं करते हैं। प्रपत्रों पर परिवार का पता नहीं दिया गया है और दूसरे वार्डो के प्रपत्र दिये गए हैं। शिक्षक परिवारों का पता लगाते हुए कॉलोनी नियमों ठोकरें खाते हुए घूम रहा हैं।
भरी दोपहरी में कोई दरवाजा भी नहीं खोलता हैं। इस सर्वे कार्य में बिकलांग शिक्षकों को भी लगाया गया है और शिक्षक बीएलओ का कार्य भी कर रहे उन बीएलओ की भी ड्यूटी लगाई गई है।
जिससे शिक्षकों में आक्रोश है। कर्मचारियों में भारी आक्रोश है क्योंकि उनकी ग्रीष्मकालीन छुट्टी इसी तरीके से कार्य करते-करते समाप्त हो गई है।
कलेक्टर से मिलने वालों में राजेन्द्र पिपलौदा, अजमेर सिंह यादव, रशीद खान साबिर, मोह मद राशिद, अशोक शर्मा, धर्मेन्द्र रघुवंशी, सुशील अग्रवाल, स्नेह रघुवंशी, कमलकांत कोठारी, राजकुमार सड़ैया, दुर्गा प्रसाद ग्वाल, ओमप्रकाश जॉली, चन्द्र शेखर शर्मा, महेश शर्मा सिरसौद, रामकृष्ण रघुवंशी, श्रीमती वंदना शर्मा, मनमोहन जाटव कई पदाधिकारी जिलाधीश भेंट करेंगे। संयुक्त मोर्चा कलेक्टर से ही मिलेगा और किसी अन्य अधिकारी से नहीं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।