जिंदा पति को मृत ​बता प्रेमी से कोर्टमैरिज कर ली

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। फिजीकल चौकी क्षेत्र में निवास करने वाली एक विवाहिता ने अपने पति को न्यायालय में मृत बताकर कोर्ट मैरिज कर ली। बताया गया है कि मां की सूचना पर महिला को पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह महिला पूर्व से शादी शुदा थी। पति की मरने की झूठी बात कहकर प्रेमी के साथ शादी कर ली। 

एक बच्चे की मां ममता करीब एक माह पहले अचानक लापता हो गई। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी मॉं ने फिजीकल पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी। पुलिस और ममता की मां दोनों ममता की खोजबीन में जुटी थी लेकिन कहीं उसका पता नहीं चल रहा था। इसी बीच महिला की मां को सूचना मिली कि उनकी बेटी उसके साथ काम करने वाली सहेली आरती के साथ देखी गई है। ममता की खोज में मां आरती को तलाशते हुए उसके आफिस पहुंच गई। 

ममता के बारे में पूछताछ करने पर जब आरती ने कुछ भी बताने से इंकार किया तो वहां हंगामा हो गया। इसी बीच पुलिस भी आ गई और पुलिस आरती लेकर चौकी आ गई। पुलिस की पूछताछ में आरती ने आखिर सच उगल ही दिया और ममता को आरती के घर से बरामद कर लिया गया।

दरअसल एक बच्चे की माँ ममता आरती के भाई के प्यार में पडकर आरती के भाई से विवाह कर चुकी थी। ममता पहले से विवाहित थी और उसने अपने पति को दुर्घटना में मारे जाने की झूठी कहानी सुना कर न्यायलय में दूसरा विवाह कर लिया। 

इसका पता पुलिस को तब लगा जब पुलिस को दूसरी शादी के दस्तावेज पेश किए गए। ममता का पहला पति गुना में काम करता है और जीवित है लेकिन प्रेमी के प्यार की खातिर ममता ने न्यायालय में पति को झूठा मार कर दूसरा विवाह कर लिया।

पुलिस को ममता ने बताया कि पहले पति के साथ वो खुश नहीं थी और ऐसे में उसकी मुलाकात आरती के भाई से हुई और दोनों में प्यार हो गया। पहले पति का होना नहीं होना उसके लिए बराबर है। इसलिए उसने न्यायालय में पति की दुर्घटना में मौत होना बता दिया था।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!