शिवपुरी। शहर के फिजीकल क्षेत्र के फक्कड कॉलोनी में आज पुलिस के पास एक प्यार के बदले प्यार का मामला आया है। इस माममें में बडी बहन ने प्रेमी का साथ छोडा तो छोटी बहन ने हाथ थाम लिया। अब यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है और पुलिस इसे सुलझाने की मथापच्ची कर रही है।
जानकारी के अनुसार फिजीकल चौकी के फक्कड़ कॉलोनी निवासी रितु जाटव परिवर्तित नाम उम्र 16 वर्ष आज रात के तीन बजे से घर से बिना बताये गायब हो गई। परिजनों ने बहुत तलाशने के बाद भी रितु जब नही मिली तो परिजन फिजीकल चौकी पहुॅच गये।
परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने पहुॅचे तो थाना प्रभारी ने लडकी की उम्र वैरिफाई करने के उदेश्य से परिजनों को मार्कशीट लेने घर भेंज दिया। परिजन लौटकर नही आए उससे पूर्व ही पुलिस चौकी में लडकी-लडके के परिजनों के साथ आ गई।
बताया गया है कि लडकी ने चौकी पहॅुच कर पुलिस को बताया कि कल रात को वह उसके पडौस में रहने वाले छोटू के घर पहुॅच गई थी। लडकी छोटू के साथ ही रहना चाहती है और छोटू से ही शादी करना चाहती है।
इस मामले यह भी है कहानी
सूत्रों की माने तो कहानी कुछ इस प्रकार है कि छोटू कोली निवासी फक्कड़ कॉलोनी का रितु की बडी बहन के साथ अफेयर था। इस प्यार में छोटी बहन रितु दोनो का खुलकर सपोर्ट करती थी लेकिन बड़ी बहन ने प्यार में छोटू को धोखा देकर किसी और से शादी कर ली। इस घटना से छोटू दुखी रहने लगा जो छोटी बहन रितु को अच्छा नही लगा और छोटी बहन ने छोटू का हाथ थाम लिया। दोनो ने साथ रहने का इरादा कर लिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।