शिवपुरी। शहर के फिजीकल चोकी क्षेत्र के दो बत्ती रोड पर अपने टेंकर देखने जा रहे पार्षद आकाश शर्मा की गाड़ी पर 4 अज्ञात लोगो ने पत्थरों से हमला बोल दिया। जिससे गाड़ी के कांच चकनाचूर हो गए।
जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड क्रमांक के पार्षद आकाश शर्मा अपनी बुलेरो गाड़ी से टेंकर देखने जा रहे थे। तभी दो बत्ती रोड़ पर अपने बच्चो को तलाश रहे लोगो ने आकाश शर्मा की गाड़ी में बच्चे होने की सूचना पर गाड़ी को रोका।
आकाश शर्मा ने लूटपाट की घटना समझ कर गाड़ी नही रोकी तो वहां उपस्थित भीड़ ने आकाश की गाड़ी को निशाना बना कर पत्थर बरसा दिए।
जिससे गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गये। पुलिस ने फरियादी आकाश शर्मा पुत्र महेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयो के खिलाफ धारा 427,341 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।