शिवपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर क्षेत्र से बीते रोज तीन नावालिग बच्चो को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार शहर के फतेहपुर क्षेत्र मेें काली माता के मंदिर के पास खेल रहे तीन नावालिग रितिक उर्फ पिंट्टू रजक पुत्र बृजमोहन रजक उम्र 16 वर्ष,मंयक उर्फ टिंकू रजक पुत्र बृजमोहन रजक उम्र 12 वषग् और बादल परिहार उम्र 09 वर्ष के बच्चे संदिग्ध परिस्थियों में एक साथ गायब हो गए।
परिजनो के तलाशन के बाद भी नही मिलने पर घर बाले कोतवाली पहुॅचे जहॉ पुलिस ने फरियादी मॉ हेमा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश में जुट गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।