शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम जुंगीपुरा में विगत दिवस एक बालिका अचानक गायब हो गई जिसकी परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने उसके अपहरण की संभावना जताते हुए प्रकरण पंजीबद्ध करा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय बालिका रक्षा पुत्री अशोक परिहार 11 मई को घर से अचानक गायब हो गई जिसकी परिजनों ने काफी दिनों तक खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा और अंत में परिजनों ने निराश होकर बालिका के अपहरण होने की संभावना जताते हुए पुलिस एक आवेदन दिया जिसकी जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 का मामला दर्ज कर लिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।