आधी रात में घर पर सौ रही बालिका के घर में घुस गया...

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़ौदी में आदिवासियों की बस्ती में रहने वाले एक आदिवासी युवक ने पडौसी के घर में घुसकर बालिका के साथ में छेड़छाड़ कर दी। बताया जा रहा है कि आधी रात में आरोपी घर में घुस गया। पीडिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 354, 456 सहित लैंगिक अपराधों से बालक बालिकाओं का संरक्षण अधिनियम की धारा 8/2012 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के 14 वर्षीय बालिका 19 अप्रैल की रात्रि एक बजे अपने कमरे में सो रही थी और उसके माता-पिता बाहर खटिया डालकर सो रहे थे जिसका फायदा वहां रहने वाले आरोपी करन आदिवासी ने उठाया और वह उसके कमरे में घुस गया जहां आरोपी ने बालिका के साथ अश£ील हरकतें करने लगा। 

तभी बालिका जाग गई और उसने चीखना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर बाहर सो रहे उसके माता-पिता अंदर आए और आरोपी को पकडऩे की कोशिश की तो वह भाग गया। इसके बाद पीडि़त बालिका अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची और आरोपी की शिकायत कर दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!