एबी रोड़ पर मृत अवस्था में मिला युवक, परिचितों ने 100 डायल कर बुलाई पुलिस

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के एबी रोड़ पर स्थित शारदा सॉल्वेंट के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत अवस्था में पड़े युवक को उसके परिचितों ने पहचान लिया और 100 डायल कर पुलिस को वहां बुलाया। 

इसके बाद पुलिस मृतक के शव को लेकर शिवपुरी आई और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 304 ए भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि मृतक के साथ दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल सुबह 9:30 बजे फरियादी गुरमीत पुत्र जशवंत और उसका मित्र मंगल सिंह निवासी ढेंकुआ रन्नौद अपने वाहन से एबी रोड़ से निकल रहे थे जहां शारदा सॉल्वेंट के पास सडक़ पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। 

जिसे फरियादी ने पहचान लिया और 100 डायल कर पुलिस बुला ली। फरियादी ने पुलिस को उसकी पहचान भूपेन्द्र पुत्र अमर सिंह सिख निवासी खरई खौरघार के रूप में बताई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!