आप पार्टी का विशाल नि:शुल्क महासदस्यता अभियान आज व कल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी-आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेशाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, प्रदेश सचिव व राष्ट्रीय प्रवक्त अक्षय हुुंका के आह़्वान पर पुन: आप पार्टी का द्वितीय नि:शुल्क महासदस्यता अभियान 21 व 22 मई को चलाया जाएगा। 

महासदस्यता अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए आप पार्टी के जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा ने बताया कि आम आदमी पार्टी का मप्र में लगातार जनाधार बढ़ रहा है और लोग लगातार पार्टी से जुडऩा चाह रहे है मप्र के लोग दिल्ली के केजरीवाल मॉडल को बेहद पसंद कर रहे है। 

आम आदमी को जनता के साथ जोडऩे के लिए पुन: द्वितीय नि:शुल्क महासदस्यता अभियान 21 मई शनिवार एवं 22 मई रविवार को दो दिवसीय चलाया जाएगा। यह सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में नि:शुल्क चलेगा जिसमें प्रत्येक तहसील/सेक्टर पर कम से कम 5 काउण्टर जबकि पूरे प्रदेश में 1000 से अधिक सदस्यता अभियान की स्टॉलें लगाई जाएगी। प्रात: 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक यह अ िायान चलेगा। 

इसमें नागरिक नि:शुल्क मोबा.07773003474 पर भी मिस कॉल देकर सदस्यता अ िायान से जुड़ सकते है। इस अभियान में जितने ाी सदस्य बनाए जाऐंगें उनका नाम/ग्राम, वार्ड नं./मोबाईल नं., जानकारी सफेद कागज पर कॉलम बनाकर सूचियां जिला कार्यालय पर 23 मई को आवश्यक रूप से जमा कराए जाऐंगें।

सभी वॉलंटियर्स, पार्टी पदाधिकारी और सेक्टर प्रभारी अपने-अपने स्तर से महासदस्यता अभियान को सफल बनाऐंगें और हजारों व लाखों लोगों को इस अभियान से जोड़ेंगें। शिवपुरी जिले में यह अभियान जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा, सेक्टर प्रभारी विपिन शिवहरे, सचिव राजेश कुशवाह सहित संपूर्ण अंचल के सेक्टर व सर्किल प्रभारी भी इस अभियान में शामिल होकर इसे सफल बनाऐंगें। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!