गीता पब्लिक स्कूल के छात्र अभय के आए 95 प्रतिशत अंक

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। गीता पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत रहकर कक्षा 10वीं के छात्र अभय पुत्र अश्विनी कुमार दीक्षित ने 600 में से 569 सर्वाधिक अंक प्राप्त कर कुल 95 प्रतिशत बनाकर प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। 

अभय के पिता अश्विनी कुमार वर्तमान में जनपद पंचायत शिवपुरी में पदस्थ है और अपने होनहार पुत्र केा हमेशा शिक्षा के लिए प्रेरित करते रहे।

 जिसका परिणाम है कि अभय ने अपने कठिन परिश्रम से इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2015-16 में शामिल होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय, परिवार, समाज व अंचल सहित प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। अभय को बधाई देने वालों में उनके परिजन, शुभचिंतक व अन्य शहरवासी शामिल है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!