पढिए क्या कहा यशोधरा राजे ने कार्यकर्ताओ की बैठक में

शिवपुरी। भाजपा कार्यालय पर प्रदेश सरकार की उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्यायें सुनी। यशोधरा राजे से कार्यकर्ताओं ने खुलकर बातचीत की और एक भाजपा कार्यकर्ता ने तो वार्ड 25 के कांग्रेस पार्षद पवन महाराज पर मनमानी का आरोप लगाया। 

जिस पर यशोधरा राजे ने नाराजगी जाहिर की। बैठक में भाजपा कार्र्यकर्ताओं ने यशोधरा राजे को कुछ अच्छे सुझाव भी दिए जिनकी यशोधरा राजे ने मुक्त कंठ से सराहना की। 

इस अवसर पर यशोधरा राजे के साथ भाजपा के पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, विधायक प्रहलाद भारती, नगर अध्यक्ष  भानू दुबे, पूर्व नगर अध्यक्ष ओमी जैन, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर मंचासीन थे। 

बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले यशोधरा राजे का स्वागत किया। वहीं पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक ने कार्यक्रम की भूमिका स्पष्ट करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह एक दूसरे की आलोचना-प्रत्यालोचना न करें तथा एक सुझाव को दुवारा न दोहराया जाए। 


भाजपा कार्यकर्ताओं की सुनने के पूर्व यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक दिन है और भाजपा ने देश के इतिहास में  पहलीबार आसाम में सरकार बनाने में सफलता हांसिल की है। भाजपा के उत्थान में कार्यकर्ताओं का अहम योगदान हैं।

 संक्षिप्त संबोधन के बाद यशोधरा राजे ने कार्यकर्ताओं से खुलकर बातचीत की। वार्ड न बर 25 के भाजपा कार्यकर्ता ठाकुर लाल ओझा ने भी पानी की समस्या बताते हुए आरोप लगाया कि वार्ड पार्षद पवन महाराज उन्हें महज इसलिए पानी सुलभ नहीं करा रहा क्योंकि वह भाजपा कार्यकर्ता हैं। जबकि उनके वार्ड में आपके टेंकर आ रहे हैं। 

विधायक निधि के टेंकरों से अपने चहेतों को पानी दिया जा रहा है और वार्ड की जनता प्यासी बनी हुई है। इस पर यशोधरा राजे ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब मेरे टेंकर मेरे कार्यकर्ताओं के ही काम नहीं आयेंगे  तथा पानी देने में भेदभाव बरता जाएगा तो इससे बढक़र अन्याय क्या होगा।

 यशोधरा राजे ने नगर पालिका के अधिकारियों से इस संबंध में कार्यवाही करने का निर्देश दिया और कहा कि मेरे टेंकर ऐसे भेदभाव करने वाले पार्षदों के वार्डो में न भेजे जाएं। 

बैठक में भाजपा कार्यकर्ता भागीरथ कुशवाह ने वरिष्ठ नेताओं की शिकायत करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं है। जब भी कार्यकर्ताओं को जरूरत होती है तो नेताओं के फोन बंद रहते हैं ऐसे में वह कहा जाएं? यशोधरा राजे ने इसका जवाब देते हुए कहा कि कभी-कभी बैठक अथवा अन्य कारणों से फोन नहीं उठपाते, लेकिन ऐसी स्थिति में मैसेज कर नेताओं को अवगत कराया जा सकता है। 

पूर्व पार्षद राजकुमारी परिहार ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों के लिए महिला कार्यकर्र्ताओं को आने जाने में परेशानी उत्पन्न होती है इसलिए पार्टी द्वारा महिला कार्यकर्ताओं वाहन उपलब्ध कराये जाएं।

 इस पर यशोधरा राजे ने सहमति व्यक्त की और जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने भरोसा दिलाया कि आगे से ऐसा किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 29 में लगे सांसद निधि के वोर में पिछले चार माह से मोटर न डालने का मामला उनके देवर राजू खटीक ने उठाया तो तत्काल उद्योग मंत्री राजे इस समस्या को हल करने के नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे को कहा जिस पर दो से तीन दिन में मोटर डलवाने की बात कहकर समाधान किया गया। 

भाजपा नेता विष्णु सोनी ने मंदिर लगे बोर की मोटर एक माह में नहीं डलने की बात कहीं तो उद्योग मंत्री ने आक्रोशित लहजे में कहा कि तत्काल नगर पालिका अधिकारी को बुलायें जिस पर फोन पर सूचना दी आज वह मोटर डल जाएगी। वहीं विमल जैन मामा ने शहर के सभी जाधव सागर, गूजर ताल, सं या सागर झील की सफाई कराने की बात की। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन भाजपा नगर महामंत्री हरिओम राठौर ने किया।