शिवपुरी। वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने विकासखण्ड शिवपुरी के ग्राम गुरूकुदवाया, वघरवारा एवं ग्राम पायगा में 9 करोड़ 46 लाख 31 हजार रूपए की राशि के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकापर्ण किया।
उद्योग मंत्री श्रीमती सिंधिया ने आज ए.बी.रोड शारदा साल्वेंट के पास ंिस्थत श्री गिर्राज कोल्ड स्टोरेज का शुभारंभ किया। विकासखण्ड पिछोर के ग्राम गुरूकुदवाया में 45 लाख रूपए की लागत का हाईस्कूल भवन का लोकापर्ण किया
6 करोड़ 60 लाख की लागत के जनपद पंचायत पिछोर, खनियांधाना एवं बदरवास के 13 ग्रामों के लिए वाटरशेड के कार्यों का भूमिपूजन एवं विकासखण्ड खनियांधाना के ग्राम वघरवाया में 12 लाख 50 हजार रूपए की लागत के पंचायत भवन का लोकापर्ण एवं विकासखण्ड पिछोर के ग्राम पायगा में पीएमजीएसवाय द्वारा 1 करोड़ 13 लाख 55 हजार रूपए की लागत के पायगा से धोर्रा सडक़ का भूमिपूजन एवं 1 करोड़ 60 लाख 26 हजार रूपए की लागत के पिछोर गोरा रोड़ से ग्राम खरगवां सडक़ का भूमिपूजन किया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।