अज्ञात बाईक सवारों ने संरपंच पति को गोली मारी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के गोर्बधन थाना क्षेत्र के गिरमानी बडे नाले पर दो अज्ञात बाईक सबारों ने संरपंच पति को गोली मार दी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस मामले की जॉच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार गोर्वधन पंचायत की संरपंच मनीषा यादब के पति बनवारी लाल यादव अपने साथी जीतू तोमर के साथ बैराड़ से अपने गॉव गोर्वधन जा रहे थे। तभी रास्ते में गिरमानी के बडे नाले पर दो अज्ञात नकामपोश बदमाश आये और उन्होंने संरपच पति को गोली मार दी। गोली सीधे गर्दन में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घायल संरपच पति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहॉ गंभीर हालात देखते हुए डॉक्टरों ने उपचार के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर आरोपीयो की जॉच में जुट गई है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!