शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के टोड़ा गॉव के पंचायत भवन में गॉव के तीन आरोपीयों ने शासकीय कागजो में आग लगा दी जिससे पंचायत के रिकोर्ड जल कर खाक हो गया। इतने पर भी आरोपीयो का मन नही भरा तो महिला सहायक सचिव की स्कूटी को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने पंचायत की सहायक सचिव की रिपोर्ट पर तीनो आरोपीयो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार जिले के करैरा थाना क्षेत्र के टोड़ा गॉव में महिला सहायक सचिव सीमा यादव की भाभी रजनी इस पंचायत की संरपच है। चुनाव पर से ही दोनो पक्षों में विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद के चलते दोपहर गॉव के ही आरोपी सुरेश यादब अंकित यादब और भद्दा यादब आ गये ।
आते ही आरोपीयो द्वारा पंचायत के रिकोर्ड को आग के हवाले कर दिया जब मन नही भरा तो आरोपीयों ने स्कूटी को भी आग लगा दी।
बताया गया है कि इस घटना के बाद आरोपीयों ने गॉव में दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो तीन हवाई फायर भी ठोंक दिये। पुलिस ने सहायक सचिव सीमा यादव की रिपोर्ट पर आरोपी सुरेश यादब अंकित यादब और भद्दा यादब के खिलाफ धारा 436,336, 294,353,34,506 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।