दोनो सिंधियाओ के बीच पीसे नपाध्यक्ष मुन्नालाल, अब सांसद सिंधिया ने करी ठसाई

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह इस समय बड़े ही धर्म संकट में हैं। उनकी स्थिती इस समय इधर कुआ और खाई जैसी हो रही है। शहर काम मांग रहा है जो विधायक राजे के हिसाब से चलना होगा। राजे के कार्यक्रमो में शिरकत कर रहे है तो सासंद सिंधिया ठसाई कर रहे है। बेचारे मुन्ना जाए तो जाए किधर विकास की तरफ या...

जानकारी के अनुसार सांसद सिंधिया का दौरा कार्यक्रम शिवपुरी क्षेत्र में चल रहा है। गुरुवार को वाल्मीकि समाज के एक कार्यक्रम से निपट कर क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह को जमकर लताड़ लगाई। 

सांसद सिंधिया ने मुन्नालाल से कहा कि तुमने कांग्रेस शासित नगर पालिका का भाजपाई करण कर दिया है। इतना ही नहीं सांसद सिंधिया ने मुन्नालाल से पिछले दो साल में नपा द्वारा कराए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा भी मांगा।

क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार की शाम बाल्मीकि समाज के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहीं उन्होंने चलते समय मुन्नालाल से हिसाब किताब मांगा। इसके बाद शुक्रवार को 5 घंटे तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सिंधिया के दोनों सचिवों के साथ सर्किट हाउस में बैठे नजर आए। उन्हीं के निर्देश पर विकास कार्यों का लेखा जोखा तैयार हुआ है। 

नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के लिए राजनीतिक हालात इधर कुआं उधर खाई जैसे हो गए हैं। पहले जब वे मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के कार्यक्रमों से दूरी बना कर रखते थे तो उन्हें मंत्री की डांट और फटकार कई बार खाना पडी थी। 

इसके बाद से वे हर कार्यक्रमों में शिरकत करने लगे और नपा भी लगभग भाजपा सरकार के इशारे पर काम करने लगी। अब जबकि मुन्नालाल कुशवाह ने यशोधरा राजे का हाथ थामा तो क्षेत्रीय सांसद ने उन्हें फटकार लगा कर उन पर नगर पालिका को भगवा रंग में रंगने का आरोप मढ दिया। 

ऐसे में नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के लिए वर्तमान राजनैतिक हालात इधर कुआं उधर खाई जैसे हो गए हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!