ग्राम उदय अभियान: सरकारी कागज जमा कराने जा रहे सचिव की मारपीट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेड्डी हिम्मतपुर पंचायत के सहायक सचिव के साथ हीरापुर नंदगांव के नागरिकों ने उस समय मारपीट कर दी जब वह ग्राम उदय-भरत उदाय अभियान के शासकीय दस्तावेज जमा करने जा रहा था।

तभी रास्ते में रोक उसके साथ मारपीट करते हुए शासकीय फाईलों के कागज फाड़ डाले इस बात की रिपोर्ट रोजगार सहायक ने खनियांधाना थाने में दर्ज कराई जिस पर से पुलिस ने 353, 182, 332 का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार फरियादी देवेन्द्र पुत्र रामसेवक लोधी रोजगार सहायक निवासी रेड्डी हिम्मतपुर पंचायत जब अपने ग्राम उदय-भारत उदय अभियान के शासकीय कागज जमा करने जा रहे थे तभी हीरपुर नंदपुर गांव के समीप स्थित भगवान शिव एवं हनुमान मंदिर के सामने एक जुट होकर बैठे दयराम, अजब सिंह, रमेश लोधी ने रोजगार सहायक देवेन्द्र को रोक कर बोले कि तुमने हमारे मंदिर के चबूतरे के सामने सीसी नहीं कराई आज तुझे हम बताते हैं।

 बस इस बात पर से दोनों में मुंहबाद शुरू हुआ और रोजगार सहायक के साथ मारपीट करते हुए उसके बैग को छीनकर बैग के अंदर रखी फाईलों के कागजों को फाड़ डाला। इस बात की रिपोर्ट रोजगार सहायक ने खनियांधाना थाने में दर्ज कराई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!