शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कलोथरा पाटक के पास बीते रोज मोटरसाइकिल सवार युवक दो अज्ञात बदमाशों ने रोक कर उनकी मोटरसाइकिल सहित नगदी 20 हजार रूपए व इंटेक्स कंपनी का मोबाईल फोन लूटकर ले जाने में सफल रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार फरियादी शाहिद पुत्र वहीद खां निवासी शिवपुरी अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 04 एच 2128 पर सवार होकर सुबह 8 बजे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर शिवपुरी से मोहना जा रहा था।
तभी कलोथरा पाटक के पास दो अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल चालक को रोक कर उसके साथ पहले मारपीट की और मोटरसाइकिल व नगदी 20 हजार रूपए व इंटेक्स कंपनी का मोबाइल लूटकर वहां से भाग खड़े हुए।
लूटे पिटे शाहिद ने इस बात की शिकायत सुभाषपुरा थाने में जाकर की जिस पर से पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपी बदमाशों के खिलाफ धारा 392, 11/13 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।