आपको चुनाव नही लड़ना, फिर अतिक्रमण से क्यो घबराते हो: यशोधरा राजे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज सुबह 9 बजे शिवपुरी विधायक और प्रदेश में कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे ने शहर के अतिक्रमण को लेकर बैठक ली। इस बैठक शिवपुरी कलेक्टर, शिवुपरी एसपी, नपाध्यक्ष और नपा के सीएमओ सहित शिवपुरी नपा के भाजपा के पार्षद शामिल थे। इस बैठक ने राजे ने नपाध्यक्ष से कहा है कि आपको आगे चुनाव नहीं लडऩा है फिर आप अतिक्रमण के मामले से क्यो घबराते हो। 

जानकारी के अनुसार शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे ने आज सुबह सर्किट हाऊस में प्रशासन को 15 दिवस के अंदर शहर से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। राजे ने कहा शहर के नालो पर से अतिक्रमण, अवैध तलघर, तलाबों, अवैध कालोनियों और स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को हटाया जाए। कुल मिलाकर शहर अतिक्रमण मुक्त हो। 

इस बैठक में कलेक्टर शिवपुरी राजीव चन्द्र दुबे ने कहा सीएमओ साहब तो अतिक्रमण के मामले में जीरो है और नपा तो अतिक्रमण के मामले पर केवल नोटिस ही देते है। यशोधरा राजे ने यह सुन नपा सीएमओ रणवीर कुमार से अतिक्रामकों की लिस्ट देने को कहा, और आप तो अधिकारी हो साल-दो साल आपको यहां रहना है फिर आप अतिक्रमण क्यों नही हटाते। 

इस पर मुन्नालाल ने अपनी बात रखने को बोलने को तैयार हुए तो राजे ने उन्हें बीच में टोकते हुए कह दिया कि आपको भी आगे चुनाव नही लडऩा है। आप भी अतिक्रमण के मामले से क्यो घबराते हो। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!