उद्योगमंत्री सिंधिया ने तीन करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकापर्ण

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने विकासखण्ड शिवपुरी के ग्राम वीलारा, भावखेड़ी एवं खोईया में 03 करोड़ रूपए की राशि के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकापर्ण किया।

उद्योग मंत्री श्रीमती सिंधिया विकासखण्ड शिवपुरी के ग्राम वीलारा 40 लाख रूपए की लागत के तालाब के जीर्णोद्वार कार्य का भूमिपूजन, ग्राम भावखेड़ी में पीएमजीएसवाय द्वारा 98 लाख रूपए की लागत के ग्राम भावखेड़ी से तिघरी सडक़ का भूमिपूजन एवं 76 लाख रूपए की लागत के ग्राम छार, कोड़ावदा सडक़ का भूमिपूजन किया। 

ग्राम खोईया में मु यमंत्री सडक़, आरईएस विभाग द्वारा 30 लाख रूपए की लागत के ग्राम खोईया से करमाज सडक़ का भूमिपूजन तथा 20 लाख की लागत के ग्राम शंकरपुर से यावदाखुर्द सडक़ का भूमिपूजन, मु यमंत्री सडक़, आरईएस विभाग द्वारा 36 लाख की लागत के ग्राम यावदाकलां से धांधियापुरा सडक़ का भूमिपूजन किया। 

इस मौके पर पोहरी विधायक श्री प्रहलाद भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, कलेक्टर श्री राजीव दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री यूसुफ कुर्रेशी, अपर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर, सरपंच, सचिव, पटवारी सहित सहित बड़ी सं या में जनसामान्य, हितग्राही एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!